{"_id":"64a9b4e716de30b6fc013bc6","slug":"womans-body-found-hanging-in-room-under-suspicious-circumstances-hardoi-news-c-213-1-hra1003-362-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में कमरे में लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में कमरे में लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव में शुक्रवार की रात महिला का शव संदिग्ध हालात में घर के कमरे में लगे कुंडे से मफलर के सहारे लटका मिला। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
क्षेत्र के मलिकापुर गावं निवासी नन्ही (33) की शादी 12 वर्ष पहले करीमपुर निवासी श्यामपाल के साथ हुई थी। श्यामपाल पुताई का काम करके परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की शाम को नन्ही ने परिवार के साथ खाना खाया। सोने के लिए सभी लेट गए। रात करीब 9 बजे श्यामपाल ने नन्ही का शव कमरे में लगे कुंडे में मफलर के सहारे लटकता देखा।
ग्रामीणों से सूचना पाकर मृतका का भाई कन्हैया उर्फ रावेंद्र भी मौके पर पहुंच गया। मृतका के भाई कन्हैया के मुताबिक आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था। शुक्रवार की शाम को भी श्यामपाल के परिवार के किसी सदस्य द्वारा नन्ही के मोबाइल पर फोन करके झगड़ा किया गया। मृतका के पांच वर्ष की पुत्री व तीन वर्ष का एक पुत्र है। थाना प्रभारी धीरज कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)