{"_id":"5814e8a74f1c1b944ebc56ff","slug":"woman-suffering-from-the-disease-had-a-fire-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान महिला ने खुद लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से परेशान महिला ने खुद लगाई आग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
महिला ने आग लगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के बेलपुर ककरुआ गांव में बीमारी से ग्रस्त महिला ने केरोसिन डाल कर खुद को जिंदा जला लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने जेठ व चचेरे ससुर पर जलाकर मारने आरोप लगाया है। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
मझिला थाना क्षेत्र के गुरधनियां गांव निवासी ओमप्रकाश ने पुत्री सुषमा (22) की शादी ढाई साल पहले मोहित के साथ की थी। उसके कोई संतान नहीं है। मोहित दो भाइयों में छोटा है। कुछ साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों भाइयों का आपस में बंटवारा हो गया था।
विज्ञापन
उनकी मां कि सी अन्य के साथ रहने लगी थी। आर्थिक स्थित खराब होने के कारण मोहित शाहजहांपुर के एक धान मिल में मजदूरी करने लगा। लगभग एक साल से सुषमा बीमार चल रही थी। शुक्रवार को मोहित मिल में मजदूरी करने चला गया था। सुषमा घर में अकेली थी।
विज्ञापन
दोपहर लगभग एक बजे उसने घर में कमरे के अंदर खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर जब तक मदद के लिए पड़ोसी पहुंचे तब तक वह गंभीर रूप से झुलसने से मर चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की।
मृतका के पिता ओम प्रकाश ने सुषमा के जेठ राहुल व चचेरे ससुर पर दहेज के लालच में सुषमा को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि इस संबंध में उनको कोई तहरीर नहीं मिली है।