{"_id":"58bdafbc4f1c1bab18dc3fb6","slug":"woman-suffering-from-the-disease-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज । कोतवाली क्षेत्र के गांव में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी । महिला का शव सोमवार सुबह कमरे में सांडी से लटकता मिला। परिजन बीमारी से परेशान होने की बात कह रहे हैं। मायके पक्ष ने भी आरोप से इनकार किया है। मृतका के ससुर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोधगडी निवासी विजय कुमार की पत्नी सुधा (26) छह माह से बीमार चल रही थी। विजय ने बताया सोमवार सुबह वह खेत पर पानी लगाने गया था। सुधा घर में अकेली थी। बच्चे स्कूल गए थे। सुधा ने कमरे में कुंडे में सांडी से लटककर आत्महत्या कर ली । मृतका का ससुर फकीरे काम से घर आया था । उसने सुधा को आवाज लगाई।
विज्ञापन
जिस पर जवाब नहीं मिला। वह सुधा के कमरे की तरफ गए। कमरा अंदर से बंद था। फकीरे ने खिड़की से झांककर सुधा का शव लटकतेे देखा। इसकी जानकारी विजय को दी। विजय भी खेत से घर आ गया। विजय ने सुधा के मायके संडीला के शेखवापुर निवासी पिता हरिकिशन को जानकारी दी। हरिकिशन परिजनों के साथ दोपहर में बेटी की ससुराल पहुंचे। मृतका के पिता ने भी बीमार रहने की बात कही है। उन्होंने किसी आरोप से इनकार किया है। कोतवाल कैलाश प्रसाद ने बताया ससुर की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन