फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman drank at SP office gate, stirred

एसपी कार्यालय गेट पर महिला ने पी डाई, हड़कंप

Fri, 18 Feb 2022 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Woman drank at SP office gate, stirred
हरदोई। दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से परेशान महिला ने शुक्रवार को दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट पर डाई पीकर जान देने का प्रयास किया। जिससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे आनन-फानन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देेहात कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पांच दिन पहले 14 फरवरी को उसकी भतीजी को पड़ोस की रहने वाली महिला शौच जाने के बहाने खेतों तरफ ले गई थी।
विज्ञापन

जहां पर पहले से मौजूद दो युवकों ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने फरियाद नहीं सुनी। जिसके बाद पीड़ित ने एसपी से आनलाइन शिकायत की थी।
आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से रुपये लेकर उसकी फरियाद नहीं सुनी। पुलिस की कार्यशैली से उसे न्याय नहीं मिल सका था, जिससे परेशान होकर उसने एसपी कार्यालय के बाहर डाई पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि महिला का आरोप निराधार है। वह आपराधिक प्रवृत्ति की है। इसके पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed