फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman dies in taking selfie with gun

हरदोई: बंदूक के साथ सेल्फी लेने में गई नवविवाहिता की जान, फिर हुआ ये सब

Fri, 23 Jul 2021 01:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 23 Jul 2021 01:03 AM IST
सार

राजेश गुप्ता की लाइसेंसी बंदूक पंचायत चुनाव में कोतवाली में जमा कर दी गई थी। पंचायत चुनाव हो जाने के बाद गुरुवार को वह दोपहर में लगभग एक बजे कोतवाली से बंदूक लेकर आए और अपने घर पर रख दी।

विज्ञापन
Woman dies in taking selfie with gun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खत्ताजमालखां में नवविवाहिता की बंदूक के साथ सेल्फी लेते समय गोली लग जाने से मौत हो गई। ससुर राजेश गुप्ता द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अब बहू के मायके वालों के बयान या तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन


खत्ताजमालखां निवासी आकाश गुप्ता का विवाह दो माह पहले माधौगंज कस्बे के अन्नपूर्णा नगर निवासी राजेश गुप्ता की पुत्री राधिका (24) के साथ हुआ था। गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे ससुराल में ही संदिग्ध हालात में बंदूक से गोली चल जाने से राधिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राधिका के गले में लगी गोली आर-पार हो गई। घटना को लेकर राधिका के ससुर राजेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि राधिका उसकी एकनाली बंदूक के साथ घर में सेल्फी ले रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बंदूक से गोली चल गई और राधिका की मौत हो गई। सीओ सतेंद्र सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। बंदूक और राधिका के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। राधिका के मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि राधिका के मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


एक घंटे पहले ही घर लाए थे बंदूक
राजेश गुप्ता की लाइसेंसी बंदूक पंचायत चुनाव में कोतवाली में जमा कर दी गई थी। पंचायत चुनाव हो जाने के बाद गुरुवार को वह दोपहर में लगभग एक बजे कोतवाली से बंदूक लेकर आए और अपने घर पर रख दी। इसके एक घंटे बाद ही घटना हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed