फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman dies in suspicious circumstances, accused of murder

Hardoi News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 29 May 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances, accused of murder
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुरऊखेड़ा मजरा भरावन में रविवार की दोपहर महिला का शव संदिग्ध हालात में साड़ी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुरऊखेड़ा मजरा भरावन निवासी अनीता सिंह (24) का शव कमरे में साड़ी के फंदा पर लटका मिला। मृतका के चाचा चंद्र विक्रम सिंह निवासी मानपुर थाना हैदरगढ़ जिला बाराबंकी ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि अनीता का पति सुजीत सिंह, सास कांति दहेज में पांच लाख रुपये, सोने की चेन, भैंस की मांग कर रहे थे। भतीजी को फोन से बात भी नहीं करने देते थे। रविवार की सुबह 11 बजे लाठी-डंडों से पीटा और गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

मृतका की सास कांति ने बताया कि बहू अनीता सिंह दोपहर अपने कमरे में सोने गई थी। इसी दौरान अनीता ने साड़ी के फंदा पर लटक गई। आसपास के लोग अनीता को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतका की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी और डेढ़ वर्ष का एक बेटा गोरेलाल है। बताया कि मृतका का पति व उनका पुत्र सुजीत सिंह अपने छोटे भाई धीरज का लखनऊ में इलाज करा रहा है।थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed