{"_id":"769274004a9f7296cd91b460b7dcd916","slug":"woman-died-inside-the-house-on-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने घर के अंदर आग लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने घर के अंदर आग लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टड़ियावां थाना क्षेत्र के बरौली गांव में एक युवती ने घर के अंदर कमरा बंद कर खुद को आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन घटना का कोई कारण नहीं बता सके। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया।
बरौली गांव निवासी तुलसी राम गुप्ता की पुत्री रोली (21) ने सोमवार की सुबह घर के अंदर कमरा बंद कर स्वयं को आग लगा ली। कमरे से धुंआ उठता देख उसकी भाभी रेखा ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने आनन फानन में कमरे का दरवाजा तोड़ उसे बाहर निकाला। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रोली की मां सरोजनी ने बताया कि उसके पति व बेटा दिल्ली में काम करते है। घर पर वह, उसकी बहू रेखा और पुत्री रहती थी।
उसने बताया कि वह घर के बाहर कंडा पाथ रही थी और उसकी बहू खाना बना रही थी। इसी बीच पुत्री ने कमरा बंद कर आग लगा ली। पुत्री इंटर तक पढ़ी थी और उसकी शादी भी तय कर दी थी। सरोजनी घटना का कारण बताने से कतराती रहीं। घटना के विषय में थानाध्यक्ष लालता प्रसाद साहू ने बताया कि उनको घटना के विषय में कोई जानकारी नही है।