{"_id":"63d5553ae1329531ff668889","slug":"woman-attacked-with-sharp-weapon-in-land-dispute-hardoi-news-knp7409485172-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जमीन की रंजिश में धारदार हथियार से महिला पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जमीन की रंजिश में धारदार हथियार से महिला पर हमला
विज्ञापन
मल्लावां। जमीन की रंजिश में छह लोगों ने धारदार हथियार से महिला समेत चार लोगों पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव एकघरा निवासी मंजू देवी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बुधवार को उनका बेटा अजय कुमार गेहूं पिसाने के लिए कारखाने पर गया था। वापस आने के दौरान पुरानी जमीन की रंजिश के चलते गांव के अरविंद, अनिल, राजेश, अरविंद की पत्नी, राजेश की पत्नी और आकाश ने रास्ते में उनके बेटे अजय को गालियां दी। बेटे के विरोध करने पर उसे पीटने लगे।
घटना की जानकारी होने पर वह बेटे विजय, गोलू के साथ मौके पर गईं, तो आरोपियों ने लाठी, डंडे व धारदार हथियार से उन लोगों को हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के अरविंद ने पुलिस को तहरीर दी।
इसमें बताया कि उसका निजी बोर है। इससे गांव निवासी विजय जबरन खेत की सिंचाई करना चाहते थे। उसके मना करने पर नाराज हो गए। इसी रंजिश के चलते बुधवार रात विजय, छोटू, गोलू, सुभाष उसके घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
मना करने पर उसे पीटने लगे। यह देखकर भाई अनिल व बेटी रुचि उसे बचाने लगी, तो उक्त लोगों ने उन्हें भी पीटा। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।