फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman and her infant daughter driven out of the house after a four-wheeler was not provided as dowry

Hardoi News: दहेज में चौपहिया वाहन न मिलने पर विवाहिता को बच्ची समेत घर से निकाला

Thu, 22 Oct 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Woman and her infant daughter driven out of the house after a four-wheeler was not provided as dowry
बेनीगंज। चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बच्ची समेत पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भैनगांव निवासी पूजा शुक्ला ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि उनकी शादी 15 फरवरी 2022 को सीतापुर शहर की बैजनाथ कॉलोनी निवासी दिनकर शुक्ला के साथ हुई थी। दावा है कि शादी में मायके वालों ने सात लाख रुपये के जेवर और 10 लाख नकद दहेज में दिए थे। ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे। दहेज में कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन

आरोप है कि बीते 21 अप्रैल को पति दिनकर शुक्ला, ससुर कमलेश कुमार शुक्ला, सास अर्चना शुक्ला, जेठ मधुकर शुक्ला, जेठानी रानी शुक्ला और देवर प्रखर शुक्ला ने चौपहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर पीटा और बच्ची समेत घर से निकाल दिया। जेवर छीनने का आरोप भी ससुरालीजनों पर है। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed