{"_id":"578294714f1c1b6f0c7fde60","slug":"without-a-vision-of-education-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के बगैर विकास एक सपना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के बगैर विकास एक सपना
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
शिलान्यास करते सांसद।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शिक्षा के बगैर एक सशक्त देश की परिकल्पना क्या एक प्रदेश व छोटे से जिले तक की कल्पना एक ख्वाब सरीखा है। इसलिए यदि देश को सशक्त बनाना है तो देश, प्रदेश व जिले के गांव के एक एक बच्चे को शिक्षा का अधिकारी दिलाना होगा। अंजुमन इस्लामिया के तत्वावधान में तालीमगाह निसवां इंटर कालेज का शिलान्यास करते हुए राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महासचिव सपा नरेश अग्रवाल ने ये बातें कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि एक और विद्यालय बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने जा रहा है। उनका सहयोग सदैव विद्यालय को मिलता रहेगा। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा हर उस बच्चे का अधिकार है जो इस धरती पर जन्म ले रहा है। बिना शिक्षा न तो उसका भविष्य बन सकता है और न ही वह अपने कुनबे से लेकर अपने प्रदेश व देश के लिए कुछ कर सकता है। मंच से उन्होंने कालेज के लिए 10 लाख की राशि निधि से देने की घोषणा की। एमएलसी मिसबाहुद्दीन ने भी अल्पसंख्यक बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाले कालेज को अपनी निधि से पांच लाख रुपये देेने की घोषणा की। संचालन हफीज अहमद खान ने किया। इस मौके पर राम प्रकाश शुक्ला, मो. खालिद, इजहार कासमी, सरताज अहमद खंा, इंतजार हुसैन, असद हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन