फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   With storm sullen tree and broken wire

आंधी के साथ उखड़े पेड़ और टूटे तार

Fri, 15 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 15 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
With storm sullen tree and broken wire

दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद शुक्रवार की शाम को आई

विज्ञापन
तेज आंधी से शहर में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिनसे कुछ जगहों पर तार भी टूट गए। पेड़ों के गिरने और बिजली के तार टूटने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति गुल हो गई, जबकि आंधी थमने के बाद आपूर्ति सुचारु करने का काम शुरू कराया गया।

तेज गर्मी पड़ने के साथ ही बीते कुछ दिनों से गर्मी से निजात भी मिल रही है। अभी बीते दो दिन पहले ही बारिश से कुछ राहत मिली थी, पर फिर गर्मी शुरू हो गई। शुक्रवार को भी दिन भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, पर शाम को अचानक आई तेज आंधी से कुछ राहत मिल गई।

हालांकि आंधी के बाद कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। जिनसे बिजली के तार भी टूट गए। पुलिस लाइन परिसर के बाहर खड़ा एक पेड़ गिर गया। जिसमें उलझ कर कई तार टूट गए। इसके अलावा एक पेड़ लखनऊ रोड पर भी गिर गया। आंधी रुकने के बाद पुलिस लाइन के पास पेड़ गिरने से टूटे तारों को जोड़ने को कर्मियों ने भी काम शुरू कर दिया।

जेई अंबिका प्रसाद ने बताया कि तार टूटे हैं, गनीमत है कि विद्युत पोल तिरछे नहीं हुए, अन्यथा अधिक नुकसान होता और समय भी लगता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed