फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   With my prayers for world peace Dhamma trip off

विश्व शांति की कामना के साथ धम्म यात्रा रवाना

Fri, 03 Jul 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 03 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
With my prayers for world peace Dhamma trip off

विश्व शांति की कामना के उद्देश्य से शुक्रवार को

विज्ञापन
एलोरा बुद्ध विहार से धम्म यात्रा रवाना हुई। लोगों मेें शांति की स्थापना और बुद्ध की शरण में जाने का संदेश देने को धम्म यात्रा का पड़ाव जगदीशपुर के बहोरवापुर में होगा। इसके पूर्व धम्म यात्रा शहर के कई प्रमुख मार्गों से निकली और लोगों को संदेश दिया।

बीते कई वर्षों से पैदल यात्रा कर रहे चाऊ धम्मिका संघ के लोग कुछ दिन ही जिले में आए थे और उन्होंने एलोरा बुद्ध विहार में रुक कर बुद्ध के संदेशों को बताया। इस दौरान शहर में भी पद यात्रा कर लोगों को बुद्ध की शरण में जाने का संदेश दिया। वहीं अब पद यात्रा आगे को रवाना हो गई।

एलोरा बुद्ध विहार से अपने पहले पड़ाव जगदीशपुर के बहोरवापुर तक पद यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ रवाना हुई। जहां अजय पाल सिंह के धम्मा लाल में चाऊ धम्मिका संघ द्वारा धम्म देसना व ध्यान साधना किया जाएगा और वहीं रात्रि निवास भी किया जाएगा।

भिक्खु बोधि पिय तिस्स ने बताया कि यात्रा के दौरान बावन में जिला पंचायत सदस्य इंद्रपाल कुशवाहा स्वागत करेंगे। जगदीशपुर के लिए रवाना होने से पहले धम्म यात्रा शहर के कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को शांति का संदेश दिया।

जिसमें संघ के साथ अजय पाल कुशवाहा, राम चेला कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, कंत कुमार, विपिन, सुनील, चंचल, सत्यवीर सिंह, यशवीर सिंह, सतीश, मुन्ना सिंह, बाबूराम, आकाश बोधि, माया बौद्ध, अनूप दस्सी, बुध प्रकाश, ज्ञान रतन आदि मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed