{"_id":"577c057b4f1c1b090c7fb5f8","slug":"with-all-races-carrying-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी जातियों को साथ लेकर चलती है भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी जातियों को साथ लेकर चलती है भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो /हरदोई
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
पंकज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। भाजपा सभी जातियों को साथ लेकर चलती है। मुख्यमंत्री के लिए किसको प्रायोजित करना है ये फैसला पार्टी संसदीय बोर्ड समय आने पर करेगा। ये बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने मंगलवार फर्रुखाबाद जाते समय अमर उजाला से बातचीत में कही।
विज्ञापन
भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए ब्राह्मण और ठाकुर नेता को लेकर असमंजस में दिख रही है। इस सवाल पर पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा जातिवाद की राजनीति नहीं करती। भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का नाम बार-बार मुख्यमंत्री पद के लिए उठने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सबकुछ संसदीय बोर्ड पर निर्भर है।
विज्ञापन
पिछले विधानसभा चुनाव में हरदोई में भाजपा के साफ होने के सवाल पर पंकज सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता जोश में हैं। इस बार हरदोई में कमल खिलेगा। कितनी सीटें जीतेंगे, इस पर पंकज ने कहा कि हरदोई में भगवा परचम लहराएगा। नए अध्यक्ष के बनने के बाद आए दिन बैठकों में विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये विवाद नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह है।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
हरर्दोई। भाजपा नेताओं ने मंगलवार को लखनऊ से फर्रुखाबाद जाते समय पंकज सिंह का लखनऊ चुंगी पर जोरदार स्वागत किया। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, प्रीतीश दीक्षित, मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू, अखिलेश पाठक, विपिन राठौर, अभिषेक तिवारी, गौरव भदौरिया, सरजीत वर्मा, संदीप सिंह और जीत आदि मौजूद रहे। सवायजपुर में भी पंकज सिंह का स्वागत किया गया।