{"_id":"5745ebb44f1c1b2c3e690919","slug":"win-the-heart-of-a-ticket-activists","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट चाहिए तो जीतो कार्यकर्ताओं का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट चाहिए तो जीतो कार्यकर्ताओं का दिल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 25 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
indian national congress
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने निर्देश दिए हैं कि बूथों पर जो दावेदार मजबूत होगा टिकट उसी को दिया जाएगा। इसके लिए दावेदारों को कार्यकर्ताओं के दिल जीतने होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस पदाधिकारियों की माने तो इस बार टिकट को लेकर जो दावेदार अपनी दावेदारी सुनिश्चित करेंगे और बायोडाटा प्रस्तुत करेंगे। उनको साथ में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के बूथवार अपने सहयोगियों या कार्यकर्ताओं के नाम व उनके नंबर भी देने होंगे। उसके बाद प्रदेश कमेटी के लोग या जिले के प्रभारी इस ओर पता लगाएंगे कि सूची में दिए गए नाम इनके पक्ष में हैं या नहीं। फिर फोन से दावेदार के बारे में पूछे गए प्रश्नों से यदि प्रदेश पदाधिकारी संतुष्ट हुए तो अन्य योग्यताओं को देखते हुए उसका टिकट फाइनल किया जा सकता है। कुल मिलाकर इस तरफ दावेदारी के इच्छुक कांग्रेसी अपनी क्षेत्रवार सूची तैयार करने लगे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी से आए निर्देशों के पहले ही जिले से अलग-अलग विधानसभाओं में दो दर्जन से अधिक बायोडाटा भेजे जा चुके हैं। प्रदेश कमेटी पदाधिकारियों ने सभी से बूथवार नंबरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला कमेटी की फीड बैक से तय होंगे नाम
हरदोई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथिलेश सिंह चौहान ने बताया कि दिशा निर्देशों से सभी को अवगत करा दिया गया है। जिसके चलते पदाधिकारी व अन्य बूथवार सूची तैयार करने में लग गए हैं। सूची पर दमदारी को देखते हुए जिला कमेटी का फीड बैक मिलने के बाद टिकट फाइनल किया जाएगा।