फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Will save lives every moment vanity

जीवन बचा गुमान करेंगे हर पल

Sun, 12 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 12 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Will save lives every moment vanity
blood - फोटो : amarujala
हरदोई। अमर उजाला फाउंडेशन के तहत जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। तैयारियां पूर्ण हैं तो जिले के रक्तदानी भी रक्त देकर दूसरों का जीवन संजोने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। अब तक तीन दर्जन से अधिक रजिस्ट्रेशन व एक दर्जन से अधिक लोगों ने गुप्त दान करने में अपनी सहमति जताई है।
विज्ञापन


रक्त जिंदगी का आधार है। दर्दनाक घटना के दौरान आकस्मिक रूप से लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद रक्तदान कर ही की जा सकती है। रक्तदान को महादान कहा जाता है। लेकिन आज भी कई लोगों की मौत समय पर खून न मिल पाने के कारण हो रही है तो ऐसे लोगों के लिए दान दिया गया रक्त वरदान साबित हो सकता है।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन स्वयं सेवी संगठनों व जागरूक लोगों के साथ मिलकर 14 जून को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। जिले भर में जो भी संस्थाएं इस और जागरूक रहती हैं या फिर वह लोग जो खून के एक एक कतरे के लिए तड़पने वाले लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं तो वह 14 जून को आयोजित होने वाले शिविर में अपनी सहभागिता दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए अमर उजाला के मोबाइल नंबर 8859002957, 9451410009 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो इस वक्त पड़ती है खून चढ़ाने की जरूरत
आम तौर पर दुर्घटनाओं के घायलों को, आपरेशन के वक्त, बच्चे के जन्म के समय मां को रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा  थैलिसीमिया, एनीमिया, हीमोफिलिया जैसी बीमारियों में भी रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed