{"_id":"570bf32a4f1c1b77494a6c5f","slug":"will-also-now-pregnant-hatkukd-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गर्भवती को भी मिलेगा हॉटकुक्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गर्भवती को भी मिलेगा हॉटकुक्ड
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
भोजन बनातीं मिलीं छात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपोषण की शिकार गर्भवती महिलाओं को भी अब हॉटकुक्ड भोजन दिया जाएगा। अभी तक यह सुविधा सिर्फ कुपोषण के शिकार बच्चों को ही दी जा रही थी। इस नई व्यवस्था को जिले के चार गांवों में 13 अप्रैल से 13 दिनों के पायलट ट्रायल पर शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
रिस्पांस बेहतर मिलने पर इसे आगे बढ़ाया जाएगा। बाल विकास निदेशालय से निर्धारित मेन्यू पर ही भोजन देने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि अभी तक हॉटकुक्ड योजना का लाभ अभी तक तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को दिया जा रहा था। गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों से पोषाहार मिलता था।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं के पोषण में सुधार कर कुपोषण को कम किया जा सकता है। इसी पर काम करते हुए बाल विकास विभाग ने गर्भवती महिलाओं को हॉट कुक्ड भोजन देने की व्यवस्था शुरू की है। हालांकि यह योजना अभी ट्रायल पर है। जिसमें अब सात माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को फल व सोयाबीन तेल के लिए सात रुपये रोजाना देने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को हॉट कुक्ड के साथ ही शाम को मौसमी फल व स्नैक्स दिया जाएगा। राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत बाल विकास विभाग ने इस योजना को फिलहाल तो 13 दिन के ट्रायल के तौर पर शुरू किया है। हॉटकुक्ड भोेजन की व्यवस्था कुछ विशेष ग्राम पंचायत में लागू की जाएगी।
गौरतलब है कि महिलाओें को पोषाहार के पैकेट और तीन से छह वर्ष के बच्चों को हॉटकुक्ड भोजन पहले से मिल रहा है। राज्य पोषण मिशन के तहत शुरू की गई योजना में जनपद की चार ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया।
इनमें जिलाधिकारी के गोद लिए गांव में अहिरोरी ब्लाक की ग्राम पंचायत वल्लीपुर का बर्राडाल सिंह व बावन ब्लाक की सहिजना ग्राम पंचायत का मस्तीपुर खलीफा और मुख्य विकास अधिकारी के गोद लिए गांव सुरसा ब्लाक का हुसियापुर और कछौना ब्लाक का पतसेनी देहात शामिल है। इन गांवों में ही 13 दिन का ट्रायल किया जाएगा।