{"_id":"61ddcd86e8f08f76072c0979","slug":"wild-animal-found-dead-hardoi-news-knp6748203129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत मिला जंगली जानवर, बाघ का बच्चा होने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत मिला जंगली जानवर, बाघ का बच्चा होने की चर्चा
विज्ञापन
भरखनी ब्लॉक मुख्यालय के पास रोड पर पड़ा जंगली जानवर के बच्चे का शव।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भरखनी ब्लॉक मुख्यालय के पास सड़क पर मंगलवार सुबह जंगली जानवर के बच्चे का शव पड़ा देख भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव शावक का है। दो दिन पहले ही क्षेत्र में बाघ के पंजों के निशान मिले थे। उसकी तलाश में वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर साफ हो सकेगा कि शव किस जानवर का है।
पाली थाना क्षेत्र में भरखनी ब्लॉक मुख्यालय मोड़ के पास रूपापुर मार्ग से गुजर रहे लोगों ने जंगली जानवर के बच्चे का शव पड़ा देखा। प्रथम दृष्टया शव बाघ के बच्चे का प्रतीत हुआ।
इसकी जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव कब्जे में ले लिया। वन विभाग के सेक्शन अधिकारी शिव प्रकाश कुरील ने बताया कि जंगली जानवर के बच्चे का शव मिला है। पोस्टमार्टम के लिए शव को शाहाबाद के पशु चिकित्सालय भेजा गया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि शव किस जानवर का है। बता दें कि क्षेत्र के अकौड़ा गांव में रविवार सुबह बाघ के साथ शावक के पंजों के निशान भी मिले थे। इसके बाद सोमवार को दिनभर वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में कांबिंग करती रही, लेकिन सुराग नहीं मिला। अभी कांबिंग जारी है।