फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wife beat up the young man who came to court marriage

कोर्ट मैरिज करने आए युवक को पत्नी ने धुना

Mon, 07 Mar 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Wife beat up the young man who came to court marriage
हरदोई। कचहरी में कोर्ट करने आए प्रेमी को सोमवार को दोपहर उसकी पत्नी ने सरेआम धुनाई कर दी। भीड़भाड़ के दौरान प्रेमिका मौका पाकर फरार हो गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने पूछताछ की। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया है।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के दसिगवां निवासी राजकुमार का अतरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। विगत सात दिनों पूर्व राजकुमार युवती को लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

दोनों के परिजन तलाश कर रहे थे। इसी दौरान परिजनों को सोमवार को हरदोई कचहरी में दोनों के कोर्ट मैरिज करने की सूचना मिली। जिस पर युवती का पति और राजकुमार की पत्नी परिजनों के साथ कचहरी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को कोर्ट मैरिज के लिए जाते देख घेर लिया। पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पति की जमकर धुनाई कर दी। वहीं प्रेमिका भीड़ का फायदा उठाकर मौके से निकल गई।

काफी देर बवाल होने की सूचना मिलने पर सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। वहीं, प्रेमी को कोतवाली भेज दिया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग में चालान भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed