{"_id":"63ed11eab7e09778ed09a624","slug":"widow-was-murdered-by-strangulation-fear-of-rape-hardoi-news-c-12-1-81564-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: गला दबाकर की गई थी विधवा की हत्या, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: गला दबाकर की गई थी विधवा की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
Wed, 15 Feb 2023 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
गला दबाकर की गई थी विधवा की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि, पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज की हत्या की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में जंगल में मिले विधवा के शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है, इसकी जांच के लिए स्लाइड बनाई गई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी 38 वर्षीय विधवा रविवार दोपहर लकड़ी बीनने के लिए गांव के पूर्वी ओर जंगल की गई थी। दूसरे दिन उसका शव जंगल में पड़ा पाया गया था। महिला का गला उसी की साड़ी से कसा हुआ था। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस भी आरोपी की तलाश करने में जुट गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट दोनों हाथों में चोटें व कई जगह शरीर में खरोंच के निशान भी पाएं गए। इससे चर्चा है कि उसकी हत्या करने से पहले दुष्कर्म किया गया है। मामले को छिपाने के लिए महिला की पीट कर और गला दबाकर हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष महेश चंद्र का कहना जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
करीबियों पर घूम रही शक की सुई
महिला की हत्या के मामले में पुलिस के शक की सुई किसी अपने के आसपास ही घूम रही है। पुलिस कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। पुलिस का कहना है कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।