फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When the youth got employment then their faces blossomed

Hardoi News: युवाओं को मिला रोजगार तो खिल उठे चेहरे

Sun, 18 Jun 2023 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
When the youth got employment then their faces blossomed
हरदोई। सेवायोजन कार्यालय की ओर से शनिवार को आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। रोजगार मिलने पर युवाओं के चेहरे पर खिल उठे। मेले में सुबह से ही काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

आईटीआई परिसर में शनिवार को रोजगार मेेला लगाया गया था। सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले के लिए विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया गया था। शिक्षित बेरोजगारों को मेले में प्रतिभाग करने और अवसर का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराया गया था। शनिवार की सुबह से ही मेले में आवेदकों की भीड़ एकत्रित होने लगी। कंपनियों की ओर से लगाए गए काउंटर पर आवेदकों ने जानकारी की और अपनी पसंद के अनुसार कंपनी के अनुबंध पत्र भरे। उसके बाद कंपनियों के अधिकारियों ने आवेदन करने वाले युवाओं का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि रोजगार मेले में 16 कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में 465 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। कंपनी के अधिकारियों की ओर से आवेदकों को कंपनी एवं उससे संबंधित कार्य, वेतन व भत्ते के विषय में जानकारी दी गई। आवेदकों का कंपनी के अधिकारियों ने साक्षात्कार लिया। इसमें 127 आवेदकों का चयन किया गया। कंपनी में चयन होने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर आईटीआई के प्रधानाचार्य आरसी यादव सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed