फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When the farmer scolded him for quarreling with his neighbours, he beat him to death.

Hardoi News: पड़ोसियों से झगड़ने पर किसान ने डांटा तो पीटकर मार डाला

Thu, 24 Oct 2024 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
When the farmer scolded him for quarreling with his neighbours, he beat him to death.
बिलग्राम। पड़ोसियों से नशे में झगड़ा कर रहे सदरपुर के तीन युवकों को डांटने पर अधेड़ किसान की लाठियों से तीन वार कर हत्या कर दी गई। किसान का शव मकान के बाहर बने गोड़े में पड़ी चारपाई पर पड़ा मिला। जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी सुनीत कुमार (55) खेती करते थे। रोज की तरह बुधवार रात भी वह मकान के बाहर बने गोड़े में चारपाई पर सोए थे। बृहस्पतिवार की सुबह भाई परशुराम गोड़े में गया तो चारपाई पर सुनीत का लहूलुहान शव पड़ा था। कुछ ही देर में मौके पर चीख पुकार मच गई और भीड़ लग गई। घटना को लेकर परशुराम ने बताया कि बुधवार की रात गांव के ही अमरकांत अपने भाई रमेश और गांव के ही रूपनारायण के साथ मिलकर नशे में उनके पड़ोसी को गाली गलौज कर रहा था। इस पर सुनीत मौके पर गए और उन्होंने झगड़ रहे तीनों युवकों को डांटकर बात खत्म करा दी। इसी की खुन्नस में देर रात अमरकांत ने अपने भाई रमेश और दोस्त रूप नारायण के साथ मिलकर सुनीत पर लाठियों से वार कर हत्या कर दी। घटना का पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा, कोतवाल उमाकांत दीपक मौके पर पहुंचे और जांच की। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि गाली गलौज करने पर डांटने के कारण किसान की हत्या की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सुनीत कुमार का शव बरामद होने के बाद परिजनों से लेकर पुलिस तक चापड़ से हत्या किए जाने की आशंका जता रहे थे। पोस्टमार्टम में लाठी या डंडे की चोट से मौत होने की बात सामने आई है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक लाठी डंडाें के तीन वार सुनीत पर किए गए थे। दो वार सिर पर और एक वार माथे पर किया गया था। सिर की एक हड्डी और माथे की हड्डी चकनाचूर हो गई थी। माथे की हड्डी टूटने के कारण ही उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed