फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   What to do now ... not money, is still difficult

अब क्या करें... नहीं मिला पैसा, आज भी मुश्किल

Wed, 30 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Wed, 30 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
What to do now ... not money, is still difficult
एमजी मार्ग पर यूनियन बैंक के बाहर लगी लोगों की लाइन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बुधवार को भी बैंकों में नकदी की किल्लत से अधिकतर उपभोक्ता पैसे न मिलने पर मायूस लौटे। करेंसी न होने की वजह से जिले की अधिकतर बैंकों के गुरुवार को भी खाली रहने के आसार हैं। लिहाजा, उपभोक्ता बैंकों के बाहर लाइन में लगने से पहले कैश की पड़ताल कर लें। नकदी न होने की जानकारी पर लाइन में न लगें। बैंक अधिकारियों ने रिजर्व बैंक में करेंसी के लिए संपर्क किया है। लेकिन वहां से करेंसी आने या न आने के बारे में कोई जानकारी देर शाम तक नहीं मिल सकी है।  

नोटबंदी के 22वें दिन भी हालात सुधरते नहीं दिखे। बैंकों को नोट न मिलने के बाद भी बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों की ओर से जमा किए गए रुपये लोगों को जरूरत के हिसाब से बांट दिए। यह कैश भी ज्यादा देर तक नहीं चल सका। दोपहर होते-होते अधिकतर बैंकों में कैश खत्म होने की बात सामने आने लगी। एमजी मार्ग पर यूनियन बैंक के बाहर सुबह से कैश निकालने को लोगों की भीड़ थी। बैंक अधिकारियों ने लोगों से कैश कम होेने की बात बताई और जरूरत के आधार पर पैसे निकालने की बात कही।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने भी सब्र से काम लिया और जरूरत के हिसाब से पैसे निकाले। राधेश्याम, अनुराग ने बताया कि उन्हें ज्यादा रुपये की जरूरत थी, फिर जो मिल जाए उससे काम चला लेंगे। गुरुवार को पैसा आएगा तो दोबारा रुपये निकाल लेंगे। सिनेमा रोड पर एजीबी शाखा के बाहर खड़े लोगों को आसानी से रुपये मिल रहे थे। कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार को रुपया मिला था वही आज ग्राहकों को बांटा गया।  पंजाब नेशनल बैंक की 21 शाखाओं में आज कैश नहीं था। यहां के उपभोक्ताओं को परेशान हुई। पुलिस लाइन के सामने स्टेट बैंक ई-कार्नर, सिनेमा चौराहा स्थित एटीएम और सिनेमा रोड पर स्टेट बैंक  के एटीएम से कैश निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन में लगे लोगों ने दो हजार के नोट मिलने से राहत महसूस की। एमजी मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से कैश न मिलने पर उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। वहीं सिनेमा रोड पर एक्सिस बैंक के एटीएम पर कैश न होने से लोग वापस जाते दिखे। एलडीएम नवीन चंद्रा ने बताया कि कैश की समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए रिजर्व बैंक से संपर्क किया जा रहा है। कैश कब मिलेगा अभी इस पर कुछ भी कहना मुश्किल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed