{"_id":"61cb5a965180c938706c6899","slug":"weopon-licence-suspention-hardoi-news-knp672266397","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पर शस्त्र लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पर शस्त्र लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न गंभीर मामलों के चार आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबन की संस्तुति डीएम से की है।
प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोरिया गांव निवासी कृष्णपाल सिंह पर थाने में लूट, जानलेवा हमला, बलवा, गैंगेस्टर समेत गंभीर मामले दर्ज हैं। इनके पास राइफल का लाइसेंस है। इसी तरह दसौली गांव निवासी शिवथेला के विरुद्ध भी हत्या का मुकदमा दर्ज है। इनके पास एक नाली बंदूक का लाइसेंस है।
जबकि जानलेवा हमले, मारपीट व गुंडा एक्ट के आरोपी मुबारकपुर घोड़ीथर गांव निवासी बलवीर के पास भी एक नाली बंदूक का लाइसेंस है। शस्त्र लाइसेंस रखने वाले सुरजूपुर दुर्जना गांव निवासी रामसिंह पर मारपीट का मुकदमा दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक चारों आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबन के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है।