फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Weathering, people are getting sick

मौसम की मार, लोग हो रहे बीमार

Thu, 05 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 05 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Weathering, people are getting sick
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। मौसम का बदला मिजाज लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी के साथ लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इसके चलते जिला अस्पताल में एक माह में ओपीडी में रोज लगभग तीन सौ मरीजों का इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में मरीजों की तादाद बढ़ने की बड़ी वजह ब्लाकों पर संचालित सीएचसी व पीएचसी में डाक्टरों के नियमित तौर से उपस्थित न होना भी है।

विज्ञापन


गर्मी का सीजन शुरू होते ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से पांव पसार रहा है। ओपीडी के दौरान एक माह पूर्व तक जहां मरीजों की तादाद 12 से 15 सौ के आसपास रहती थी। अब बढ़कर 16 से 18 सौ तक पहुंच रही है। डाक्टरों के अनुसार बुखार, पेट दर्द व खांसी आदि की बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। बुखार से पीड़ित मरीजों की तादाद सबसे अधिक होती है। इसके बाद पेट दर्द व खांसी की शिकायत के मरीजों की संख्या रहती है। इन बीमारियों से ग्रसित मरीजों की तेजी से बढ़ रही संख्या को लेकर सीएमएस डा. आरके मिश्र ने बताया कि इन बीमारियों से निपटने के लिए महकमा पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अप्रैल से ही मौसमी बीमारियाें का प्रकोप हर वर्ष लोगों को तेजी के साथ चपेट में लेने लगता है। इसके चलते पूर्व में ही मेडिसिन व ओआरएस के घोल के स्टाक की डिमांड भेज दी थी। ऐसे में औषधि भंडार में इनका पर्याप्त मात्रा में स्टाक है। उन्होंने इन बीमारियों क ा तेजी के साथ प्रकोप फैलने के संबंध में बताया कि अक्सर गंदा पानी पीने व घरों के आसपास फैली गंदगी से लोगों में संक्रमण फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी के सामने सुबह से ही जुटने लगते हैं मरीज
जिला अस्पताल की ओपीडी में एकाएक मरीजों की तेजी के साथ तादाद बढ़ी है। इसके चलते सुबह आठ बजे ओपीडी के समय से ही मरीजों के आने का सिलसिला चालू हो जाता है। जबकि 12 बजने तक ओपीडी के सामने मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं।

दवा वितरण काउंटर पर लगती है लंबी लाइन
जिला अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच के बाद डाक्टरों द्वारा लिखी जाने वाली दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध क रायी जाती हैं। इसके लिए दो दवा वितरण काउंटर हैं। लेकिन मरीजों की बढ़ी तादाद के कारण दोनों दवा वितरण खिड़कि यों के सामने लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती हैं।


इनसेट
स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं मिलते डाक्टर
हरदोई। गुरुवार को खांसी की बीमारी से पीड़ित राम सनेही जिला अस्पताल के ओपीडी के सामने लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। राम सनेही भरखनी ब्लाक के थरिया से जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए आए थे। ब्लाक स्तर पर ही सीएचसी में इलाज कराने के  संबंध में जानकारी ली गई, तो उसका कहना था कि वह दो बार इलाज कराने के लिए गया था, लेकिन कोई डाक्टर मौजूद नहीं था। एक कर्मचारी ने बीमारी पूछने के बाद जो दवाइयां दी थी। उनको खाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कुछ यही दर्द हरपालपुर ब्लाक के पलिया निवासी साहब लाल का है। उनका कहना है कि वह कई बार स्वास्थ्य केंद्र पर बुखार की बीमारी की दवाइयां लेने गए। लेकिन डाक्टरों ने बाहरी मेडिकल स्टोर से दवाइयां लिखी थी। जबकि सरकारी अस्पतालों में दवाइयां नि:शुल्क मिलती हैं।


लच्छीपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रोगियाें का किया परीक्षण
मल्लावां/हरपालपुर। क्षेत्र के लच्छीपुर गांव में फैली चिकनपॉक्स के रोगियों का गुरुवार को स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेकअप किया। यहां पर कई लोग बीमार हैं। जिसकी खबर अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आये महकमे के आलाधिकरियों ने डाक्टरों की टीम भेजकर जांच कर दवाइयां बंटवाई। इसी तरह हरपालपुर ब्लाक के लटठपुरवा व खैरद्दीनपुर में भी गुरुवार को डाक्टरों की टीम ने पहुंचकर रोगियों की जांच कर दवाइयाें का वितरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed