Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wealth poured into the markets on Dhanteras as people indulged in shopping.

Hardoi News: धनतेरस पर बाजार में बरसा धन, लोगों ने की खरीदारी

Sat, 07 Nov 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Wealth poured into the markets on Dhanteras as people indulged in shopping.
हरदोई। शहर में सदर बाजार और रेलवेगंज बाजार में खूब भीड़ रही। धनतेरस पर बाजारों में धन की वर्षा हुई। लोगों ने त्योहार के लिए खरीदारी की।
विज्ञापन

धनतेरस पर शहर के सदर बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। लोग परिवार के साथ आए और त्योहार के लिए पूजन सामग्री, मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, भगवान के शृंगार की सामग्री, दीया, खील-खिलौना सहित पीतल, तांबे और स्टील आदि के बर्तनों की खरीदारी की। लोगों ने अपने-अपने हिसाब से धनतेरस पर की जाने वाली सामग्री को भी खरीदा। लोगों ने धनतेरस से लेकर दिवाली तक पूजन के लिए खील और चीनी से बने खिलौना और मिठाई आदि की खरीदारी की। वहीं युवाओं ने कैंडल काइट (पतंग) को पसंद किया। महिलाओं ने घर को सजाने के लिए रेडीमेड रंगोली की खरीदारी के साथ ही रंगोली आदि बनाने के लिए रंगाें की खरीदारी की।
---
पीतल-तांबे के साथ स्टील के बर्तनों की मांग
शहर में सदर बाजार सहित रेलवेगंज की बाजार में लोगों ने स्टील के बर्तनों के साथ पीतल, तांबे और कांसे के बर्तनों की खरीदारी की। लोगों ने थाली, गिलास और डिनर सेट, पूजा के लिए पीतल व तांबे के बर्तनों को वरीयता दी।
विज्ञापन

---
मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश के साथ भगवान कुबेर की मूर्तियों की रही मांग
धनतेरस पर बाजार में लोगों ने दिवाली पर पूजन के लिए मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश के साथ ही भगवान कुबेर की मूर्तियों को वरीयता दी। लोगों ने मूर्तियों की खरीदारी के साथ ही लड्डू गोपाल के वस्त्र आदि शृंगार सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मिट्टी, गाय के गोबर के डिजाइनर दीयों की रही मांग
दिवाली पर घर को सजाने के लिए इस बार पारंपरिक मिट्टी के दीयों के साथ डिजाइनर गाय के गोबर के दीयों को भी लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं डिजाइनर लैंप, एलईडी झालर, मोमबत्ती, बंदनवार और कृत्रिम फूलों की माला आदि की भी मांग रही।

---
धनतेरस पर बाजार में भीड़-भाड़ के दृष्टिगत वाहनों की आवाजाही पर पुलिस-प्रशासन ने रोक लगा दी। एसपी एके मीणा के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ बाजार में भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed