{"_id":"bab27976a059fef494cd5384259f8e85","slug":"we-also-none-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम भी किसी से कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम भी किसी से कम नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 19 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में विद्यार्थियों
विज्ञापन
की सफलता से परिवार व रिश्तेदारों में खुशी की लहर है। विद्यार्थी भी
परीक्षा परिणाम देख खुशी से झूम रहे हैैं। सोमवार को स्कूल खुलने पर रिजल्ट
को लेकर विद्यार्थियों ने एक दूसरे का बधाई दी और अगली कक्षाओं में और
अधिक मेहनत करने का संकल्प लिया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित वेणी माधव बालिका इंटर कालेज के हाई स्कूल में 523 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें तीन अनुपस्थित रहे। 520 ने सफलता प्राप्त की। वहीं इंटर में 439 विद्यार्थियों में 365 प्रथम श्रेणी में 69 द्वितीय श्रेणी में और 3 तृतीय श्रेणी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय की दो छात्राएं अनुत्तीर्ण हुई।
विद्यालय की छात्रा वर्तिका गुप्ता ने 76, ज्योतिमा गुप्ता ने 83, स्वाती गुप्ता ने 91, श्वेता गुप्ता ने 87 फीसदी अंक प्राप्त किए। प्रबंधक अनुज अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। जीआईसी में इंटर के 311 विद्यार्थियों में 301 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं हाई स्कूल में 303 विद्यार्थियों में 256 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
स्वामी राम कृष्ण परमहंस बालिका इंटर कालेज में इंटर व हाई स्कूल का शत प्रतिशत परीक्षाफल रहा। इंटर में मधुर तिवारी, हर्षिता दीक्षित और रीतू और हाई स्कूल में रुची शुक्ला, शैल पाल, मेघना मिश्र ने विद्यालय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्या सिंह पब्लिक स्कूल की छात्रा शिवांगी सैनी ने हाई स्कूल में 80 फीसदी अंक अर्जित किए। एसडीएल वीएसइंटर कालेज ईश्वरपुर साई के छात्र सूरज सिंह ने इंटर में 91.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। महर्षि दयानंद पटेल उमावि अटवा अली मर्दनपुर में हाईस्कूल 52 में से 15 ने 85 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए।
अमन कुमार के 90, विजय कुमार ने 89, ज्योति देवी ने 88, सुखवीर ने 87.8, सौम्या ने 87.66 फीसदी अंक प्राप्त किए। इसी तरह रफी अहमद इंटर कालेज का इंटर का परीक्षा फल 99 फीसदी रहा, वहीं हाई स्कूल का 79 फीसदी रहा। जेके पब्लिक स्कूल की शताक्षी द्विवेदी ने 95 फीसदी अंक प्राप्त किए।
इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में अभय मिश्र ने 79, आरुषि मिश्र ने 82, श्रुति सिंह ने 80 फीसदी अंक अर्जित कर परिवार का नाम रोशन किया।