फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   watermelon crop dipped due to water logging

गंगा का जलस्तर बढ़ने से तरबूज की सौ बीघा फसल डूबी

Sun, 14 Apr 2019 11:37 PM IST
हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 14 Apr 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
watermelon crop dipped due to water logging
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

गर्मी में जल संकट और बारिश में बाढ़ से परेशान रहने वाले किसानों के लिए नया संकट खड़ा हो गया है। अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे तैयार सौ बीघा तरबूज की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि अमूमन इस मौसम में ऐसा नहीं होता है। इसलिए नदी के किनारे बलुई मिट्टी पर बड़े पैमाने पर तरबूज और खरबूजे की खेती की जाती है। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फ पिघलने और बांधों से थोड़े-थोड़े अंतराल मेें पानी गंगा जी में छोड़ा जा रहा है। जिसके कारण फसलें प्रभावित र्हुइं हैं।

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव माहिमपुर के किसान गंगा किनारे बलुई मिट्टी में तरबूज और खरबूजे की खेती करते हैं। बबलू पुत्र गिरजाशंकर, रामस्वरूप पुत्र रामबख्श, रामखेलावन पुत्र लोकनाथ, छम्मीलाल पुत्र लीला, नन्हे पुत्र मूलचंद्र, सियाराम पुत्र रामकुमार समेत दर्जनों किसानों ने नदी के किनारे खेतों में तरबूज की फसल बोई है। एक सप्ताह से धीरे-धीरे नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। शुक्रवार और शनिवार को नदी का पानी खेतों तक पहुंच गया, जिससे फसल डूब गई। लगभग सौ बीघा क्षेत्र में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। किसानों ने बताया कि जैसे-तैसे मवेशियों से बचाकर फसल तैयार की थी, लेकिन गंगा के बढ़े जलस्तर ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की माने तो एक, दो दिन में जलस्तर सामान्य हो जाएगा। एसडीएम बिलग्राम सतेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह के मामलों में किसानों को तहसील स्तर से मुआवजा दिलाने का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन


फसल बीमा के बारे में पता नहीं  
मल्लावां। क्षेत्र के किसान फसल बीमा जैसी योजना से पूरी तरह से अंजान है। किसान नन्हें, रामखेलावन व छम्मीलाल आदि ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। किसानों ने बताया कि खेत नदी किनारे हैं, जिसके कारण उन्हें साल या दो साल में एक बार ऐसे हालातों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed