{"_id":"573cb6374f1c1b644eac8b0e","slug":"waterline-quench-the-thirst-of-localities-are-without-municipal-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटरलाइन विहीन मोहल्लों की प्यास बुझा रहे पालिका टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटरलाइन विहीन मोहल्लों की प्यास बुझा रहे पालिका टैंकर
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 19 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
पानी का संकट
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बारिश न होने से हैंडपंपों ने पानी छोड़ दिया है। दूसरी ओर वाटरलाइन विहीन मोहल्लों मेें पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। हालांकि नगर पालिका के तीन से चार टैंकर पानी प्रतिदिन मोहल्लों में जा रहा है। शहर क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक ऐसे मोहल्ले हैं जो वाटर लाइन विहीन हैं। जहां हमेशा से हैंडपंपों से पानी की व्यवस्था होती रही है लेकिन तपिश व सूखे से इन हैंडपंपों ने भी पानी देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
शहर से सटे नए मोहल्लों के रूप में आबाद चंदीपुरवा, झबरापुर, खगेश्वरपुरवा, अब्दुलपुरवा सहित आधा दर्जन मोहल्लों में जल स्तर खिसकने से हैंडपंप ठूंठ साबित हो रहे हैं। नगर पालिका चेयरमैन मीना अग्रवाल के निर्देश में मोहल्लों में पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने बताया कि पेयजल संकट से किसी भी मोहल्ले वासियों को नहीं जूझने दिया जाएगा। जहां लाइन नहीं है वहां वाटर टैंकरों से सप्लाई दी जाएगी। खगेश्वरपुरा में पानी के संकट को देखते हुए पानी के टैंकर भिजवाने के बाद हैंडपंप भी लगवा दिया गया है।
विज्ञापन