{"_id":"647e3404dd81f657950a5fb4","slug":"water-reached-in-sai-river-the-faces-of-the-farmers-blossomed-hardoi-news-c-12-1-270820-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सई नदी में पहुंचा पानी, किसानों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सई नदी में पहुंचा पानी, किसानों के खिले चेहरे
विज्ञापन
बेहंदर। शारदा नहर से सई नदी में पानी छोड़ दिया गया है। नदी किनारों तक पानी पहुंचने तक किसान खुश हैं। उन्होंने सिंचाई में सहूलित मिलने की बात कही है।
सई नदी के अस्तित्व पर इन दिनों खतरा मंडराने लगा था। नदी ने नाला का रूप ले लिया था। सई की कल-कल धारा समाप्त हो रही थी। आलम यह था कि कहीं-कहीं तो नदी इतनी सूख गई थी कि लोग बालू की रेत पर चलकर जा रहे थे। वर्तमान में उसमें नाम मात्र का ही पानी शेष था, जो काला पड़ता जा रहा था।
अमर उजाला ने सई नदी की समस्या से जुड़ी खबर 30 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान मे लेकर विभागीय अधिकारियों ने शारदा नहर से सई नदी में पानी छोड़ दिया है। गौसगंज गांव के रहने वाले लोगों ने बताया कि नदी में पानी आने से किनारे जंगली जानवरों और पालतू पशुओं के लिए पेयजल के लिए काफी राहत मिलेगी। भीषण गर्मी के मौसम में ग्रामीण नदी में स्नान कर रहे हैं। इसके अलावा खेतों में सूख रही फसलों की सिंचाई भी हो रही है।