Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Water logging in fields due to minor cutting, problem

Hardoi News: माइनर कटने से खेतों में हुआ जलभराव, दिक्कत

Sat, 28 Jan 2023 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Water logging in fields due to minor cutting, problem
फोटो-34- सवायजपुर में रमापुर के समीप सड़क पर भरे पानी में निकलते लोग - फोटो : HARDOI
सवायजपुर। शाहजहांपुर नहर ब्रांच के अधीन भरखनी बरबन रजबहा रूपापुर नेवादा माइनर में रमापुर व घोड़ीथर के कट गया है। इससे आसपास के खेतों में जलभराव हो गया है, साथ ही मार्ग पर जलभराव होने से आवागमन भी बाधित हो गया है। घोड़ीथर, मुबारकपुर, गोरिया, नेवादा, बम्हरौली गांवों की करीब 10 हजार से अधिक की आबादी का आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन

गुरुवार को अचानक माइनर कट गई जिसके चलते पानी नेवादा तक नहीं गया बल्कि पड़ोस में गहरे तालाब में पानी पूरा भरने के बाद खेतों और आवागमन के लिए मार्ग पर जलभराव हो गया। किसानों द्वारा सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग की तरफ से कटे हुए स्थान को भरने का काम अभी तक शुरू नही किया गया।
विज्ञापन

इस मार्ग पर पानी बहने से क्षेत्र के लोगों खासकर किसानों को तहसील मुख्यालय, रूपापुर चीनी मिल आने जाने के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है। किसान रमेश, जदुनाथ, शैलेंद्र प्रकाश व राम सिंह फौजी आदि ने बताया सिंचाई विभाग ने पानी तो छोड़ दिया पर कटे स्थान को नहीं भरा। इसके चलते समस्या बढ़ गई है। अवर अभियंता अमन गुप्ता ने बताया मामला संज्ञान में आया है फिलहाल पानी बंद करा दिया गया है। जल्द ही मरम्मत कराकर पानी चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed