फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Water is not coming for a week, people are upset

Hardoi News: एक हफ्ते से नहीं आ रहा पानी, लोग परेशान

Thu, 01 Jun 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 01 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Water is not coming for a week, people are upset
फोटो- 23 से 27
विज्ञापन

पाली के सराय सैफ की टीचर कालोनी के बाशिंदे बोले, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। कस्बा के मोहल्ला सराय सैफ की टीचर्स कालोनी में टंकी की मोटर खराब होने से पेयजल आपूर्ति ठप है। परेशान कालोनी के बाशिंदोंं का कहना है कि शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
कस्बा के सराय सैफ की टीचर्स कालोनी निवासी सुरेंद्र शुक्ला, मनोज मिश्रा, अम्बरीष भदौरिया, हर्ष त्रिपाठी, आलोक शुक्ला, गिरीश मिश्रा, वंदना मिश्रा, डॉ. ब्रजकिशोर मिश्रा, मनीष शुक्ला आदि ने बताया कि पूरी कालोनी में एक हफ्ते से नगर पंचायत द्वारा की जाने वाली पेयजल आपूर्ति बंद है। इस कारण एक हजार लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि टंकी की मोटर में खराबी आ जाने से सप्लाई नहीं आ रही है। नगर पंचायत में शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदारों ने समस्या का संज्ञान लेना मुनासिब नहीं समझा है। इस चलते लोग दूसरे मोहल्लों से व आसपास लगे नलों से पानी भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
कालोनी के लोग बोले-
कालोनी निवासी अनूप त्रिपाठी ने बताया कि पिछले सात दिनों से पानी को तरस रहे हैं। नगर पंचायत में पानी न आने की सूचना भी दी। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। पानी का जुगाड़ इधर-उधर भागदौड़ कर करना पड़ रहा है।

कालोनी निवासी शिक्षक कुंवर बहादुर मिश्रा ने बताया कि गर्मी में पानी की उपयोगिता अधिक रहती है। कालोनी की जलापूर्ति प्रभावित होने से काफी दिक्कतें हैं। जिम्मेदारों को तत्काल समस्या का समाधान करना चाहिए।

कालोनी निवासी अशोक शुक्ला बताते हैं कि आए दिन कालोनी की जलापूर्ति बाधित रहती है। सात दिनों से एक बूंद पानी नहीं आया है। इधर-उधर नलों से पानी लेकर कार्य किए जा रहे हैं। जानकर भी जिम्मेदार समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।


कालोनी निवासी शिक्षक आशुतोष मिश्रा बताते हैं कि नगर पंचायत द्वारा कस्बे में जिस पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाती है वह पूरी तरह से लीकेज है। इस कारण आए दिन समस्या रहती है। पुरानी पाइप लाइन को बदलवाकर नई पाइप लाइन को बिछाया जाना चाहिए जिससे पानी के लिए नगर के लोगों को भटकना न पड़े।

वर्जन
टीचर्स कालोनी में जिस मोटर से जलापूर्ति की जाती थी उसमें खराबी आ गई थी। इसके कारण जलापूर्ति बाधित थी। मोटर सही करवाकर पूर्ण रूप से सप्लाई शुरू करवा दी गई है। फिर भी कालोनी में कही दिक्कत है तो उसको दुरुस्त कराया जाएगा।
- प्रकाशचंद गोपालन, ईओ नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed