फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Watchman killed after increasing proximity to woman

महिला से नजदीकियां बढ़ने पर हुई चौकीदार की हत्या

Wed, 10 Mar 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Watchman killed after increasing proximity to woman
फोटो-12-घटना में गिरफ्तार की गई रामबाबू और उसकी भतीजी माध्वी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में गेस्टहाउस के चौकीदार की हत्या उसके दोस्त की भतीजी से नजदीकियां बढ़ाने के चलते हुई है। हत्या में चौकीदार के दोस्त, एक महिला और युवक को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी, छुरी और चौकीदार का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेरवा पुरवावां निवासी प्रमोद कुमार उर्फ राम जीवन (50) मल्लावा संडीला मार्ग पर नयागांव चौराहा के निकट स्थित एक गेस्टहाउस में चौकीदार था। सोमवार आधी रात के बाद उसका शव गेस्टहाउस में ही मैदान में पड़ा मिला था। गर्दन काटकर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में बताया कि बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कुआरपुर निवासी रामबाबू पिछले कई वर्ष से मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव में रहता था। प्रमोद और रामबाबू का उठना बैठना था। पुलिस का दावा है कि रामबाबू की भतीजी माध्वी से प्रमोद का मेलजोल बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर घर में भी कलह होती थी। इसी के चलते रामबाबू ने भतीजी माध्वी और उसके परिवार के ही संजय के साथ मिलकर सोमवार रात हत्या कर दी थी। हत्या किए जाने पहले आरोपियों ने प्रमोद को शराब भी पिलाई थी।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई छुरी, लाठी, मृतक का मोबाइल और राम बाबू का मोबाइल बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि घटना में शमिल रहा संजय निवासी नयागांव कोतवाली मल्लावां फरार है। उसकी तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed