फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Was executed by hanging woman's death

फांसी पर लटकने से हुई थी महिला की मौत

Sun, 25 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 25 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Was executed by hanging woman's death
सुसाइड - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई।  पचदेवरा थाना क्षेत्र में मिली महिला के शव का 72 घंटे बाद शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में फांसी पर लटकने से महिला की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि  महिला के साथ दुष्कर्म की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई। कुछ अंगों से नमूने लिए गए हैं। जिनको डीएनए टेस्ट के  लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

विज्ञापन


पकरा गांव के बाहर 21 दिसंबर को मिली अज्ञात महिला के शव की शनिवार तक पहचान नहीं हुई। जबकि 72 घंटे पूरे होने के  बाद पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम सूत्रों के  अनुसार महिला की मौत फांसी पर लटकने से हुई है। जबकि दुष्कर्म की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। जिसके चलते स्लाइड बनाई गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही नाखून के नमूने और प्राइवेट पार्ट के पास के बाल का नमूना लिया गया है। नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बुधवार को खेतों के बीच से निकले नाले में झांड़ियों से घिरे पेड़ से एक अज्ञात युवती का शव फांसी पर लटका मिला था। महिला का शव पेड़ के तने में करीब सात फीट ऊंचाई पर निकली पतली टहनी में दुपट्टे के फंदे पर शव लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के पैर जमीन से करीब डेढ़ फीट ऊंचाई पर और शव तने से सटा था। कंधों से पैरों तक हरे रंग का दुपट्टा लिपटा था। युवती काली रंग का कुर्ता, सफेद सलवार और स्लेटी स्वेटर पहने थी। पेड़ के नीचे आसमानी रंग की हवाई चप्पलें भी पड़ीं थीं। युवती के गाल पर चोट का निशान था और मुंह व नाक से खून भी निकल रहा था।

सलवार का नाड़ा ढीला होने से दुष्कर्म की आशंका भी है। थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी उनको रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।


 पचदेवरा में मिली अज्ञात महिला क ी शिनाख्त के लिए शनिवार को पाली थाना के एक गांव निवासी पिता आया था। उसकी बेटी (19) 8 सितंबर से लापता है। उसने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें एक युवक व महिला पर बेटी केा बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ युवती को ले जाने की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed