{"_id":"5a01f23d4f1c1bf4688b9caf","slug":"warning-to-5-bdo-due-to-low-progress","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगति खराब होेने पर पांच बीडीओ को चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगति खराब होेने पर पांच बीडीओ को चेतावनी
हरदाेई
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम समृद्धि स्वच्छता पखवाड़ा के साथ आवास और मनरेगा कार्यों की समीक्षा की। प्रगति खराब होने पर पांच खंड विकास अधिकारियों को फटकार लगाई। प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रगति में सुधार न आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार ने ब्लॉकवार मनरेगा और आवास की समीक्षा की। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से कहा कि जिन लाभार्थियों के खातों में आवास की प्रथम किस्त भेजी गई है, उनका निर्माण पूरा कराते हुए दूसरी किस्त भेजें। उन्होंने सांडी, हरपालपुर, कछौना, भरावन, कोथावां ब्लॉक के आवास निर्माण की प्रगति खराब होेने पर खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी दी है। बीडीओ को प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा मजदूरी, आधार सीडिंग, जॉबकार्ड सत्यापन आदि की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र, पीडी डीआरडीए आरके श्रीवास, डीसी मनरेगा आरपी भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन