{"_id":"643afae1c4f805e06f05a944","slug":"warning-to-10-officers-including-three-beos-negligence-in-communicable-disease-control-campaign-hardoi-news-c-12-1-181671-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तीन बीईओ सहित 10 अधिकारियों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तीन बीईओ सहित 10 अधिकारियों को चेतावनी
Sun, 16 Apr 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही, यूनीसेफ और डब्ल्यूएचओ (वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन) के मॉनीटरिंग फीडबैक पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने विकास खंड बेहंदर, टड़ियावां और पिहानी के बीईओ (ब्लॉक एजुकेशन ऑफीसर) सहित 10 अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी किया है। कहा है कि अभियान को गति देने के लिए अधीनस्थों के माध्यम से काम कराया जाए। सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
डीएम एमपी सिंह ने यूनीसेफ और डब्ल्यूएचओ की मॉनीटरिंग के बाद दिए गए फीडबैक में पंचायतीराज, बेसिक शिक्षा और, कृषि और पशुपालन विभाग की गतिविधियों की स्थिति शून्य दर्शाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने विकास खंड बेहंदर, टड़ियावां और पिहानी के खंड शिक्षा अधिकारी, विकास खंड टड़ियावां, बिलग्राम, भरावन एवं मल्लावां के खंड विकास अधिकारी और विकास खंड भरखनी के कृषि बीज भंडार के प्रभारी और पशुपालन विभाग के सदर पशु चिकित्सालय के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को चेतवानी दी है।