{"_id":"57dc38fc4f1c1b4509d47f16","slug":"ward-received-a-torn-mattress-bifre-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड में फटे गद्दे मिलने पर बिफरी सांसद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड में फटे गद्दे मिलने पर बिफरी सांसद
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
मरीजों से जानकारी करती सांसद अंजूबाला ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना (हरदोई) । भाजपा सांसद अंजू बाला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और स्वास्थ्य सुविधायें सही न होने पर उन्होंने मौजूद डॉक्टरों से नाराजगी प्रकट की ।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे सांसद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। वहां उन्होंने सबसे पहले वार्डों में भर्ती मरीजों से हालचाल पूछा और वार्डों में फटे गद्दे और गंदगी देखकर सांसद ने मौजूद डाक्टरों से नाराजगी जताई ।
विज्ञापन
प्रसूताओं ने सांसद से शिकायत की कि उन्हें भर्ती के दौरान खाना समेत अन्य कोई सुविधायें नही मिल रही हैं । बिजली जाने पर जनरेटर नही चलाया जा रहा हैं। जिससे काफी दिक्कतेें हो रही हैं।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओटी लैब, दवा वितरण आदि की व्यवस्था देखी। नगर के कुछ नागरिकों ने महिला डाक्टर के अनुपस्थित रहने की बात कही । इस दौरान व्रम्ह कुमार सिंह, पुनीत गुप्ता, अनूप दीक्षित आदि मौजूद रहे ।