{"_id":"6774328cd9aa65a2ae0c61b4","slug":"wanted-to-go-on-a-trip-on-new-year-conspired-to-kidnap-himself-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-124742-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नए साल पर घूमने जाने की चाहत में रच डाली खुद के अपहरण की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नए साल पर घूमने जाने की चाहत में रच डाली खुद के अपहरण की साजिश
विज्ञापन
शाहाबाद। नए वर्ष में मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने की चाहत में किशोर ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। परिजनों को फोन कर 20 हजार रुपये देकर अपहरणकर्ताओं से छुड़वाने की गुहार लगाई। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने किशोर को सकुशल खोज लिया। किशोर को सख्त हिदायत देने के बाद किशोर न्याय बोर्ड में भेज दिया गया।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर (17) शनिवार को बहन के साथ शाहाबाद नगर में कोचिंग पढ़ने साइकिल से आया था। वापस जाते समय उसने अपनी साइकिल बहन को दे दी और थोड़ी देर बाद घर वापस आने के लिए कहा। देर शाम तक किशोर वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। देर शाम किशोर के ताऊ की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।
इसी बीच किशोर ने अपने मोबाइल से परिजनों को फोन किया। बताया कि उसे चार लोगों ने पकड़ लिया है। 20 हजार रुपये भेजने की बात भी किशोर ने कही। इसकी जानकारी परिजनोें ने पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। किशोर की लोकेशन बरेली और रामपुर के बीच में मिली। शाहजहांपुर में हनुमत धाम मंदिर के पास से शाहाबाद जाते समय बाईपास पर जामा मस्जिद चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने किशोर को सकुशल खोज लिया।
विज्ञापन
किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष भेजा गया है। कोतवाल ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि किशोर नए साल पर बालाजी समेत कई स्थानों पर घूमने जाना चाहता था, लेकिन उसके पास रुपये नहीं थे इसलिए उसने पूरा नाटक रचा था।