{"_id":"5e6b853e8ebc3ea7c94efcf4","slug":"wall-collapsed-in-wind-rain-farmer-killed-hardoi-news-knp549993484","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा-बारिश में ढही दीवार, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा-बारिश में ढही दीवार, किसान की मौत
विज्ञापन
फोटो-11- नवी की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत महरोनिया के मजरा केशवपुर में शुक्रवार तड़के तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में दीवार ढह गई। मलबे में दबकर किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
केशवपुर निवासी नवी (55) पुत्र अब्दुल्ला खेती करता था। शुक्रवार की सुबह वह अपने घर में ही आंगन के निकट बनी पक्की दीवार के पास बैठा था।
इसी दौरान तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में उसके घर की दीवार गिर गई और वह मलबे में दब गया। शोर सुनकर परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाया, लेकिन तब तक नवी की मौत हो चुकी थी।
मृतक के परिवार में पत्नी मोमिना और 10 वर्षीय पुत्र सुफियान है। घटना की जानकारी पर एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम ने बताया कि नियमानुसार मुआवजा मृतक के परिजनों को दिया जाएगा।