फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wali gopamau elected president

वली गोपामऊ अध्यक्ष निर्वाचित

Fri, 10 Apr 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 10 Apr 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Wali gopamau elected president

तहसील सदर के सभागार में गुरुवार को नगर पंचायत

विज्ञापन
उपचुनाव की हुई मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी वली मोहम्मद को नगर पंचायत गोपामऊ अध्यक्ष पद पर 689 वोटों से विजयी घोषित किया गया।

गोपामऊ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद तीन प्रत्याशी वली मोहम्मद, जाहिद खां एवं मुस्तकीम खां ने दावा किया था। जिसके तहत मतदान के बाद गुरुवार को तहसील सभागार में मतगणना हुई। जिसमें पांच राउंड की मतगणना में 13 मतदेय स्थलों पर पड़े वोटों की गिनती की गई।

जिसमें सपा प्रत्याशी वली मोहम्मद को 3965, निर्दलीय प्रत्याशी जाहिद खां को 3276 एवं मुस्तकीम खां को कुल 626 वोट मिले। इसके चलते कुल 689 वोटों से सपा प्रत्याशी वली मोहम्मद को विजयी घोषित किया गया। मतगणना के दौरान प्रेक्षक अपर आयुक्त लखनऊ मंडल राजेश राय, आरओ के रूप में एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

इस दौरान अकरम कुरैशी, गुड्डू सरताज, सलीम कुरैशी, ज्ञानू आदि ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी। उधर, नगर पालिका संडीला एवं नगर पंचायत बेनीगंज की मतगणना तहसील संडीला में की गई। वार्ड नंबर 10 के सभासद पद के लिए हुए मतदान में महेंद्र कुमार 292 मत प्राप्त कर विजयी हुए।

अनिल कुमार को 207 मत प्राप्त हुए। कन्हैया लाल को 53 एवं दुर्गेश को 19 मत मिले। मिन्ना कुमार को 200 एवं सुशील कुमार को 222 मत मिले। मतदान के दौरान 993 मत सही मिले और 35 मत रद कर दिए गए। उधर, नगर पंचायत बेनीगंज के वार्ड नंबर एक में सभासद चुनाव में गीता देवी 139 मत प्राप्त कर विजयी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed