{"_id":"671a7f2a83c316803a04e133","slug":"waited-in-line-for-hours-did-not-get-fertilizer-caused-traffic-jam-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-121605-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घंटों लाइन में लगे, नहीं मिली खाद, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घंटों लाइन में लगे, नहीं मिली खाद, लगाया जाम
विज्ञापन
बिलग्राम। पीसीएफ के केंद्र में डीएपी उपलब्ध होने के बाद भी तीन बजे तक वितरण शुरू न होने से नाराज किसानों ने हरदोई बिलग्राम मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाए जाने की जानकारी से पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के हाथ पैर फूल गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे बाद किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और इसी दौरान खाद का वितरण भी शुरू करा दिया गया।
इन दिनों किसानों को खेत में हो रही राई, सरसों, गन्ना और आलू की फसल के लिए डीएपी की आवश्यकता है। कृषि और सहकारिता विभाग के जिम्मेदार जननपद में पर्याप्त डीएपी होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जगह जगह खाद के लिए हो रहा हंगामा इन दावों की पोल खोल रहा है।
बिलग्राम में हरदोई मार्ग पर पावर हाउस के पास पीसीएफ का खाद वितरण केंद्र है। किसानों को जानकारी मिली थी कि बुधवार की रात तीन सौ बोरी डीएपी केंद्र पर आई है। खाद लेने के लिए बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में किसान अपने परिवार की महिलाओं के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
किसानों की भीड़ को देखते हुए केंद्र पर टोकन काटने की व्यवस्था शुरू कर दी गई। टोकन मिलने के बाद भी दोपहर में तीन बजे तक डीएपी का वितरण शुरू नहीं हुआ। इसको लेकर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
हरदोई-बिलग्राम रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगाए जाने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी पर कोतवाल उमाकांत दीपक मौके पर पहुंचे और किसानों की बात सुनकर केंद्र प्रभारी से बातचीत की। लगभग आधे घंटे बाद डीएपी का वितरण शुरू हो गया। इसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया। हंगामे की जानकारी पर एसडीएम राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस यहां सबको शांत करा चुकी थी। ग