फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   voters will take oath

मतदाता लेंगे दायित्व की शपथ

Wed, 24 Jan 2018 11:49 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Wed, 24 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
voters will take oath
पंफलेट वितरण के लिए भेजते प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

लोकतांत्रिक मर्यादा को बनाए रखने और चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए गुरुवार को जिले की पांचों तहसीलों में मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर जागरूकता रैली के साथ मतदाताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन

गुरुवार को मुख्यालय पर कलक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसे जिलाधिकारी पुलकित खरे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये रैली विभिन्न मार्गों से होकर मतदाताओं को जागरूक कर गांधी भवन में समाप्त होगी। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि इस दौरान जिलाधिकारी सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के प्रति उनके दायित्वों की शपथ दिलाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोग के माध्यम से जिले के निर्वाचन कार्यालय को शपथ का प्रारूप उपलब्ध करा दिया गया है। मतदाता दिवस को लेकर कलक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय में तहसीलों को पंफलेट आदि का वितरण किए जाने की तैयारियां देर शाम तक चलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed