{"_id":"58a9e6364f1c1b1730d83f08","slug":"voters-had-booths-no-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर नहीं हुई वोटरों को दिक्कत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर नहीं हुई वोटरों को दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
आर्यकन्या पाठशाला स्कूल में मतदान करने को लगी पंक्तियां।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। इस बार मतदाताओं को उतनी परेशानियां नहीं उठानी पड़ी जितनी पिछले चुनावों में हुई थी। अलग-अलग लाइन में लगकर लोगों ने बिना किसी रुकावट के मतदान किया।
विज्ञापन
रविवार को बूथों पर मतदान के दिन पुरुष व महिला मतदाताओं की अलग-अलग कतारें लगने के निर्देशों को जिले के 3005 बूथों पर बकायदा अमली जामा पहनाया गया।
बूथ के अंदर ईवीएम तक एक पुरुष के बाद दो महिला मतदाताआें को प्रवेश दिया गया। जिसके चलते बूथों पर बहुत अधिक लंबी-लंबी कतारें देखने को नहीं मिली।
मतदाताओं ने बड़ी ही सहूलियत से अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
रविवार को मतदान में आला अधिकारियों के साथ-साथ जहां एक ओर सुरक्षा बलों का भारी भरकम लाव-लश्कर चलता दिखाई दिया तो वहीं उनके साथ तीसरी आंखों के रूप में कैमरे भी नजर आए।
विज्ञापन
बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट से लेकर जोनल मजिस्ट्रेट तक बूथों पर लगातार भ्रमण करते रहे। उनके साथ सुरक्षा कर्मी भी थे।
इसके अलावा उनके साथ लगातार कैमरा लिए एक आदमी भी नजर आया। जो हर गतिविधि को अपने कैमरे में कैद कर रहा था।
जिला प्रशासन की ओर से ढाई सौ के करीब वीडियो व स्टिल कैमरामैन को लगाया गया था।
अधिकारियों की मानें तो स्टेटिक, फ्लाइंग स्क्वायड एवं माइक्रोऑब्जर्वर को भी इस बाबत पहले ही सचेत कर दिया गया था कि कहीं भी कोई घटना हो वह कैमरे में अवश्य होनी चाहिए।
विज्ञापन
इसको लेकर माइक्रोऑब्जर्वर भी मतदान के दिन बूथों पर सचेत दिखाई दिए।