{"_id":"3bdc34f1867b61c9fae9460cbb033ab0","slug":"visit-uproar-rose-board-meetings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे की भेंट चढ़ी पालिका बोर्ड बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे की भेंट चढ़ी पालिका बोर्ड बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 01 Apr 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
पालिका बोर्ड की बजट बैठक मंगलवार को हंगामे की भेंट
विज्ञापन
चढ़ गई। सदस्यों के सदन से बाहर होने से नए वित्तीय वर्ष 15-16 का बजट भी
नहीं पास हो सका। वहीं जनवरी-फरवरी का मासिक बजट भी अधर में लटक गया। सदस्यों
ने 12 सदस्यीय कमेटी से पूर्व में कराए कार्यों के जांच की मांग की, पर
अध्यक्ष ने सहमति नहीं दी।
इसके बाद ईओ को दो घंटे बाद बैठक स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि नए वित्तीय वर्ष मेें बजट न जारी होने से विकास कार्य भी प्रभावित होंगे। पालिकाध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता मेें बैठक पालिका में शुरू हुई, जिसमें जनवरी-फरवरी माह का आय व्यय का ब्योरा पेश करते हुए कहा गया कि फरवरी में कुल आय 6.48 करोड़ के सापेक्ष 97.31 लाख रुपये व्यय हुए।
इस पर सदस्यों ने व्यय धनराशि में कराए कार्यों पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि इनकी जांच हो, उसके बाद इस पर विचार किया जाएगा। इसी बीच नए वित्तीय वर्ष 15-16 की आमदनी 21.55 करोड़ के सापेक्ष संभावित व्यय 21.50 करोड़ का प्रस्ताव सदन में रखा।
पर, सदस्यों के विरोध से पास नहीं हो सका। सदस्य हंगामा करते हुए सदन के बाहर चले गए। ईओ आशाराम वर्मा ने कहा कि बजट पास न होने से विकास कार्य समेत अन्य महत्वपूर्ण भी बाधित होंगे, पर सदस्यों ने कहा कि डीजल की खरीदारी एवं अन्य खर्चों की जब तक जांच नहीं होगी तब तक वह लोग किसी भी प्रस्ताव पर समर्थन नहीं करेंगे।
उन्होंने कंप्यूटराइजड कार्य, सीसी कैमरे पर व्यय, कांजी हाउस कर्मी को देने वाले वेतन पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि कई मदों में वास्तविकता से ज्यादा खर्च किया गया है। उन्हाेंने 12 सदस्यीय कमेटी भी गठित कर चेयरमैन के सामने पेश की, पर कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई।