{"_id":"5dcc4f4a8ebc3e5b3a7f0772","slug":"vineet-become-first-in-race-hardoi-news-knp5256310153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में विनीत व शताब्दी रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में विनीत व शताब्दी रही अव्वल
विज्ञापन
सैदपुर स्थित स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोडरपुर। सैदपुर गांव स्थित स्टेडियम में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग कबड्डी बालिका वर्ग में न्याय पंचायत टोडरपुर विजेता व उमरौली की टीम उपविजेता रही।
जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में न्याय पंचायत कुसुमा के विनीत कुमार प्रथम व गाजी के राज कश्यप द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में शताब्दी प्रथम व निराली दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग लंबी कूद में शिरोमणि नगर की रोशनी प्रथम व रेभामुरादपुर की आंचल द्वितीय रहीं। अतिथियों ने प्रतिभागियों को मेडल व शील्ड दिया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामबाबू त्रिवेदी, बीईओ आरपी त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित पांडेय व प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह रहे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री रूपेश अवस्थी, अवधेश दीक्षित, प्रेमनारायण मिश्र, शमीमुद्दीन, धीरेंद्र प्रताप, मुकेश सक्सेना, जितेंद्र दिवाकर, प्रमोद, अनूप श्रीवास्तव, अमित कुमार सिंह, शिवप्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।