{"_id":"114f7919b4dcce2f79e2b588ac4e8030","slug":"victory-procession-then-turned-action-angust-so-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय जुलूस निकला तो नपेंगे थाना प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय जुलूस निकला तो नपेंगे थाना प्रभारी
ब्यूरो अमर उजाला हरदोई
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना के उपरांत विजय जुलूस पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशी के विजय जुलूस निकाला तो इसके लिए थाना प्रभारी जिम्मेदार हाेंगे। मतगणना स्थल पर मोबाइल आदि प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना स्थल से 200 मीटर की दूरी से वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में शनिवार को पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार ने कहा कि विजयी जुलूस पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा हर्ष फायरिंग नहीं होनी चाहिए। इसके लिए थाना प्रभारी विशेष सतर्कता बरते।
विज्ञापन
मतगणना स्थल से दौ सौ मीटर पहले बैरीकेटिंग की जाए। मतगणना स्थल तक कोई भी वाहन नहीं जाएगा। मतगणना केंद्र पर केवल पास वालों का ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी मोबाइल,बीड़ी, सिगरेट आदि लेकर न जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रत्याशी को बता दिया जाए कि वह विजय होने पर सीधे घर जाएगा। रास्ते या गांव आदि में कहीं भी मीटिंग आदि नहीं करेगा। अगर वह ऐसा कुछ करता है तो उस प्रत्याशी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे, सीओ बघौली तारकेश्वर पांडेय सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
हर टेबल पर रहेंगे सुरक्षा कर्मी- हरदोई। मतगणना के दौरान जितनी भी मतगणना टेबल लगेगी उन पर एक दरोगा, एक सिपाही व चार होमगार्ड तैनात रहेंगे। इसके अलावा हर मतगणना स्थल पर बैरियर बनाया जाएगा। जिस पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा मेन गेट पर भी एक दरोगा सहित भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
पुलिस कर्मियों की ड्यूटी 12-12 घंटे की होगी। अगर पहले बारह घंटे में मतगणना पूरी नहीं होती हो पुलिस की दूसरी टीम उनके स्थान पर तैनात होगी।
यह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था- हरदोई। मतगणना के लिए 109 एसआई,140 हेड कांस्टेबल,850 कांस्टेबिल,1700 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही हर थाना को एक एक कंपनी पीएसी दी गई है। इसके साथ ही चौकीदार व पीआरडी जवान भी थानों को भेजे गए हैं । सीओ सहित पुलिस के आला अधिकारी मतगणना स्थलों का भ्रमण करते रहेंगे।