Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vehicles crushed the dead body of a newborn on the canal bridge

नहर पुलिया पर पड़े नवजात के शव को वाहनों ने रौंदा

Fri, 26 Feb 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Vehicles crushed the dead body of a newborn on the canal bridge
घटनास्थल पर नवजात का शव देखते चौकी प्रभारी धर्मेंद्र विश्नोई व राहगीर। संवाद - फोटो : HARDOI
बावन। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र में बावन नहर पुलिया पर नवजात का शव शुक्रवार दोपहर बाद पड़ा मिला। शव को कई वाहनों ने भी रौंद दिया था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। 72 घंटे में भी शिनाख्त न हो पाने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएनए जांच के लिए भी सैंपल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर कुछ राहगीरों ने नवजात का शव कपड़े में लिपटा पड़ा देखा। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक कई वाहन शव का सिर कुचलते हुए निकल गए। नहर पुल पर शव पड़े होने की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी, तो बावन के चौकी प्रभारी धर्मेंद्र विश्नोई मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

नवजात का शव कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी भिजवा दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि नवजात लड़का था। बहुत संभव है कि जन्म के फौरन बाद मृत्यु होने के कारण उसे कहीं दफनाया या फेंका गया हो और कुत्ते उसे नोंचकर सड़क तक ले आए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिनाख्त की कोशिश भी की जा रही है। शिनाख्त न होने पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा और इसका नमूना डीएनए जांच के लिए भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed