फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vehicle trampled passer by in Hardoi, police picket was standing 100 meters away

Hardoi: राहगीर को रौंदता निकल गया वाहन, 100 मीटर दूर खड़ी थी पुलिस पिकेट, नहीं हो सकी शव की पहचान

Sat, 14 Jan 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2023 11:31 PM IST
सार

अतरौली कस्बे के मुख्य चौराहे पर एक भारी वाहन राहगीर को रौंदता हुआ निकल गया। घटनास्थल से 100 मीटर दूर ही पुलिस पिकेट खड़ी थी। घटना में युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Vehicle trampled passer by in Hardoi, police picket was standing 100 meters away
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के भरावन क्षेत्र में अतरौली चौराहे के निकट शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे भारी वाहन युवक को रौंदता हुआ निकल गया। शव की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि 100 मीटर पर पिकेट ड्यूटी में पुलिस मौजूद थी। फिर भी चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

लोगों के मुताबिक अतरौली चौराहा के निकट संडीला रोड पर मुख्य चौराहे पर किसी वाहन ने एक 26 वर्षीय अज्ञात युवक को रौंद दिया। सिर से पहिया निकलने के कारण चेहरा पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पिकेट ड्यूटी में मौजूद पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल आनंद नरायन त्रिपाठी ने बताया कि चुरईखेड़ा निवासी चौकीदार अनिल कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed