फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   vegitable shopper died in accident

ट्रक की चपेट में आकर सब्जी वाले की मौत

Tue, 04 Sep 2018 11:05 PM IST
hardoi
hardoi Updated Tue, 04 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
vegitable shopper died in accident
घायल कैलाश। - फोटो : अमर उजाला

 थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर ग्राम चौधरियापुर के पास टायर फटने से अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क किनारे दो सब्जी दुकानदारों पर चढ़ गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। इनमें एक की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें बमुश्किल समझाया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम चौधरियापुर निवासी खेमकरन (70) और कैलाश (45) पुत्र सियाराम कटरा-बिल्हौर मार्ग पर चौधरियापुर तिराहे के पास सब्जी का ठेला लगाए थे। मंगलवार सुबह सात बजे हरपालपुर से सांडी की ओर से जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का अगला पहिया फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और दोनों सब्जी वाले उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग उन्हें लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सक ने  खेमकरन को मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक और चालक को घेर लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्राम प्रधान सतीश कश्यप, पूर्व प्रधान भोला सिंह, मदनपाल सिंह, जगराम राजपूत, प्रदीप राजेश, गुलाब सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गांव के निकट स्प्रीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है ।थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों ने बताया कि खेमकरन के तीन पुत्र हरिश्चंद्र, महेंद्र और नन्हक्के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed