फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Veer women and their families honored

सम्मानित हुईं वीर नारियां व उनके परिवार

Thu, 04 Feb 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Veer women and their families honored
अमर जवान चौक पर पुष्प चढ़ाते बीएसए हेमंत राव व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव को लेकर गुरुवार को जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें देश पर मर मिटने वाले रणबांकुरों, स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। बच्चों और शिक्षक ने प्रभात फेरियां निकालीं। शहीद स्मारकों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर वीर नारियों और उनके सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। पूरा दिन देश के वीर जवानों व शहीदों के नाम रहा।
विज्ञापन

आजादी दिलाने वाला प्रत्येक सिपाही सम्मान का हकदार : डीएम
हरदोई। देश की आजादी में शहीद वीर जवानों, उनके परिजनों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर सम्मान देना चाहिए। ये बातें शहीद उद्यान में वीर नारियों को सम्मानित करते हुए डीएम अविनाश कुमार ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोरखपुर जिले के चौरी चौरा गांव में आजादी के आंदोलन के दौरान अंग्रेजों के सिपाहियों की गोलीबारी में काफी लोग शहीद हुए थे और भारत में आजादी की लहर तेज हुई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा कि देश की आजादी में जिले के वीरों ने भी योगदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार को पुष्प गुच्छ देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पूर्व डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित स्वच्छता वाटिका एवं गांधी भवन में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। एडीएम संजय कुमार सिंह, नगर सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट माया शंकर भी मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं ने शहर में निकाली प्रभात फेरी
हरदोई। शिक्षा विभाग के बैनर तले गुुरुवार की सुबह तिकुनियां पार्क से प्रभात फेरी निकाली गई।
भारत माता के जयघोष के साथ प्रभात फेरी अस्पताल रोड से सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा व नुमाइश चौराहा होते हुए शहीद उद्यान में समाप्त हुई। बीएसए हेमंत राव की अगुवाई में सभी खंड शिक्षा अधिकारी और छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रभात फेरी के दौरान सोल्जर बोर्ड चौराहे पर अमर जवान चौक पर सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।
शहीदों के परिजनों को विधायक ने किया सम्मानित
माधौगंज। चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव पर रुइया गढ़ी स्थित अमर शहीद राजा नरपति सिंह शहीद स्मारक स्थल पर विधायक आशीष कुमार सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन विचित्रा देवी पत्नी स्व. महेंद्र पाल सिंह शुक्लापुर भगत, भीजी पत्नी स्व. लेखराज निवासी सदरपुर के पुत्र इंद्रपाल कनौजिया को, जगरानी पत्नी गोकुल आनंद निवासी अटवा अली मर्दांनपुर, इंद्रावश पत्नी स्व गजोधर निवासी गोडवा भरावन को फूलमाला पहनाकर अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
एसडीएम बिलग्राम कपिलदेव यादव, तहसीलदार मूसाराम थारू, बीडीओ नरोत्तम कुमार संस्थान के पदाधिकारी नवल माहेश्वरी, अशोक कुमार सिंह, केपी सिंह, डीआईओएस वीके दुबे ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वंदे मातरम् गाकर शहीदों को किया नमन
हरपालपुर। कटियारी क्षेत्र के सेमरिया गांव स्थित शहीद स्मारक पर गुरुवार को चौरी चौरा कांड के शताब्दी वर्ष पर सामूहिक वंदे मातरम् का गायन कर शहीदों को नमन किया गया। शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, एसडीएम सवायजपुर दीपक वर्मा, भाजपा नेता पीके वर्मा, शहीद स्मारक समिति अध्यक्ष अभय शंकर गौड़, विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, बीईओ हरपालपुर रोहिताश कुमार भी मौजूद रहे।
शहीद की मजार पर सम्मानित किए गए परिजन
पाली। चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव पर कारगिल शहीद आबिद खां की मजार पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया। गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय से विद्यालय के बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी नगर पंचायत के कार्यालय से प्रारंभ होकर रामलीला चौराहे से बरगद तिराहे से होते हुए शहीद की मजार, परिसर में पहुंच कर प्रभात फेरी का समापन किया।

शहीद लांस नायक आबिद खां की मजार पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर वंदेमातरम गाकर शहीद को सलामी दी गई। शहीद आबिद खां एवं शहीद जगपाल सिंह के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार सवायजपुर पीयूष भार्गव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलाकांत बाजपेयी, बीईओ भरखनी इंद्रपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पाली अवनीश कुमार शुक्ल भी मौजूद रहे।

सिनेमा रोड पर प्रभात फेरी निकालते छात्र छात्राएं व शिक्षक। संवाद

सिनेमा रोड पर प्रभात फेरी निकालते छात्र छात्राएं व शिक्षक। संवाद- फोटो : HARDOI

माधौगंज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित करते विधायक आशीष सिंह आशू। संवाद

माधौगंज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित करते विधायक आशीष सिंह आशू। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed