फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   VDO against roster

रोस्टर के खिलाफ वीडीओ

Sun, 19 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 19 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
VDO against roster
बैठक - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। ग्राम विकास अधिकारी संघ का वार्षिक सम्मेलन रविवार को विकास भवन सभागार में हुआ। वीडीओ ने रोस्टर के अनुसार गांव में बैठने के निर्देशों पर आपत्ति जताई। अधिवेशन में जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।

विज्ञापन


जनपद की ग्राम पंचायतों में नियुक्त वीडीओ ने सेवा व कार्यक्रम संबंधी समस्याओं पर चरचा की। जिला विकास अधिकारी उग्रसेन सिंह यादव ने नई कार्यकारिणी का प्रमुख संरक्षक संतराम यादव व संरक्षक राम खेलावन पाल को निर्वाचित किया। जिलाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार मिश्र व मंत्री राजवीर सिंह मनोनीत हुए।
विज्ञापन


इसके अलावा रमेश कुमार वर्मा को प्रांतीय प्रतिनिधि, विमलेश गुप्ता को वरिष्ठ कोषाध्यक्ष, उमाकांत त्रिवेदी को आंकेक्षक, शिव ओम त्रिपाठी को संयुक्त मंत्री, अशोक कुमार कनौजिया को जिला उपाध्यक्ष, अब्बुल हसन को प्रचार मंत्री, रजनीश वर्मा को जिला संगठन मंत्री, अभिनव मेहरोत्रा को कार्यालय प्रभारी व बृजेश कुमार मिश्र को संगठन प्रवक्ता बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवायजपुर का सुशील सिंह सोमवंशी को अध्यक्ष, गिरिंद्र वर्मा को मंत्री, बिलग्राम का शिव कुमार सिंह को अध्यक्ष व सतीश कुमार वर्मा को मंत्री, संडीला का राजेश गुप्ता को अध्यक्ष व अनिल कुमार को मंत्री, शाहाबाद का गया प्रसाद गौतम को अध्यक्ष और प्रेम पाल अरुण को मंत्री और सदर तहसील का कृष्ण गोविंद मिश्रा को अध्यक्ष व राजीव कुमार वर्मा को मंत्री मनोनीत किया गया।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की समसयाओं पर चरचा की। साथ ही जनहित व शासकीय कार्यों के क्रियान्वयन के लिए रोस्टर प्रक्रिया को परिवर्तनशील बनाए जाने और अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed